{"_id":"69c2e94a9305c66c690bf52f","slug":"the-police-line-campus-resonated-with-the-march-past-commissionerate-agra-displayed-its-strength-by-defeating-mainpuri-13-1-agra-news-c-365-1-sagr1044-107110-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा जोन पुलिस हैंडबॉल-बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मार्च पास्ट से गूंजा पुलिस लाइन परिसर, मैनपुरी को 13-1 से हराकर कमिश्नरेट आगरा ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा जोन पुलिस हैंडबॉल-बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मार्च पास्ट से गूंजा पुलिस लाइन परिसर, मैनपुरी को 13-1 से हराकर कमिश्नरेट आगरा ने दिखाई ताकत
विज्ञापन
आगरा। खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, यह चरित्र निर्माण की पहचान है। इसी भावना के साथ मंगलवार को पुलिस लाइन, कमिश्नरेट आगरा में 2 दिवसीय अंतरजनपदीय आगरा जोन की द्वितीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर (हैंडबॉल-बास्केटबॉल) महिला, पुरुष प्रतियोगिता-2026 शुरू हुई। उद्घाटन मुकाबला कमिश्नरेट आगरा और मैनपुरी के बीच खेला गया, जिसमें आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी को 13-1 से हराया।
शुभारंभ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कमिश्नरेट आगरा के साथ अलीगढ़, मैनपुरी, हाथरस, मथुरा, कासगंज और फिरोजाबाद की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा के बैंड के नेतृत्व में मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता की शपथ दिलाई।
अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। पुलिस बल में आपसी समन्वय, अनुशासन एवं टीम भावना को मजबूती मिलती है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।