{"_id":"6aeb9f97bd61c5c5670c2365","slug":"the-player-went-to-prayag-and-returned-alone-the-teacher-did-not-accompany-him-agra-news-c-25-agr1034-1204959-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खिलाड़ी अकेले प्रयाग गए और लौटे, साथ नहीं रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खिलाड़ी अकेले प्रयाग गए और लौटे, साथ नहीं रहे शिक्षक
Thu, 05 Nov 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा। प्रयागराज में आयोजित 70वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। उन्हें मैदान तक ले जाने, प्रतियोगिता में शामिल कराने और सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों को सौंपी गई, वे बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद रहे। प्रकरण सामने आने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राकेश कुमार ने पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
यह प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की गई थी। आदेश जारी होने के बावजूद शिक्षकों के न पहुंचने से खिलाड़ियों को बिना मार्गदर्शक और शिक्षक के ही जोखिम भरा सफर करना पड़ा। वेतन काटने के लिए आगरा और फिरोजाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। साथ ही, इन लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भी तलब किया गया है।
प्रधानाचार्यों की भूमिका भी जांच के दायरे में
इस प्रकरण में केवल ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षक ही नहीं, बल्कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी जांच के घेरे में आ गए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्यों की भूमिका और उत्तरदायित्व को स्पष्ट करते हुए शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। यह स्पष्टीकरण तीन कार्यदिवस के भीतर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा और निर्धारित समय सीमा में पूरी कार्रवाई की अनुपालन आख्या भी मांगी गई है।
विज्ञापन
इन शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
लापरवाही बरतने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले जिन शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, उनमें आगरा की शिक्षक श्वेता सिंह, रजनेश शर्मा, लता चौहान, ज्योति सोनी और फिरोजाबाद की कुमकुम गुप्ता हैं।
-- -- -