फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The petition for re-counting will be heard on September 4.

Agra News: दोबारा मतगणना की याचिका पर 4 सितंबर को होगी सुनवाई

Wed, 23 Aug 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The petition for re-counting will be heard on September 4.
दोबारा मतगणना की याचिका पर 4 सितंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन

नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद के चुनाव में धांधली का मामला




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नगर पंचायत बेवर चेयरमैन पद के चुनाव में पराजित सपा प्रत्याशी अरुण कुमार उर्फ अन्नू दीक्षित की दोबारा मतगणना कराने की याचिका पर 4 सितंबर को सुनवाई होगी। जिला जज अनिल कुमार ने याचिका की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है। याचिका में मतगणना में धांधली करके हराने का आरोप लगाकर दोबारा मतगणना कराने की मांग की है।

अन्नू दीक्षित द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद के लिए चार मई को मतदान हुआ। 13 मई को नेशनल महाविद्यालय भोगांव में मतगणना हुई। मतगणना में धांधली करके निर्वाचन अधिकारी द्वारा 74 वोटों से हारा हुआ घोषित कर दिया गया। गलत मतगणना की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं की और भाजपा प्रत्याशी सरित कांत भाटिया को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। अरुण दीक्षित के अधिवक्ता रवींद्र सिंह द्वारा दायर की गई याचिका पर याचिका की अगली सुनवाई के लिए 4 सितंबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन




नगर पालिका चुनाव की 2 सितंबर को होगी सुनवाई

मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन पद की पराजित सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा ने भी दोबरा मतगणना कराने के लिए अपने अधिवक्ता गंगाराम यादव के माध्यम से जिल जज के न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में मतगणना में धांधली करके भाजपा प्रत्याशी संगीता गुप्ता को जिताने का आरोप निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा पर लगाया गया है। याचिका में दोबारा मतगणना कराने की मांग की गई है। जिला जज अनिल कुमार ने याचिका की सुनवाई के लिए पहले ही 2 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक बार फिर मांगा समय

नगर पंचायत बेवर चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने के लिए दायर की गई याचिका में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना पक्ष रखने के लिए न्यायालय में डीजीसी सिविल के माध्यम से एक बार फिर समय मांगा है। डीजीसी सिविल ने 1 अगस्त को भी समय मांगा था। जिला जज ने अपना पक्ष रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को समय देकर याचिका की अगली सुनवाई के लिए 4 सितंबर की तारीख तय कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed