{"_id":"65c4d40f981208d199030216","slug":"the-person-who-threatened-to-kill-was-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-112161-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Thu, 08 Feb 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पुत्री और दामाद की गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कस्बा निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि गांव मानिकपुर निवासी सोहित कुमार धमकी दे रहा है। धमकी से वह व उनका पूरा परिवार दहशत में है। आरोपी सोहित ने उन्हें धमकी दी है कि वह उनकी पुत्री और दामाद को गोली मारकर मौत के घाट उतार देगा। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि धमकी देने वाला आरोपी सोहित कुमार सिरसागंज जाने वाले तिराहा के पास खड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने धमकी दिए जाने का अपराध कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।