फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The person who stole the bike by putting fake number on it was arrested

Agra News: बाइक पर फर्जी नंबर डालकर चोरी करने वाले गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The person who stole the bike by putting fake number on it was arrested
करहल। थाना पुलिस ने शनिवार को एक सूचना पर करहल सैफई बाईपास गंभीरा चौराहे से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से मिली एक बाइक पर फर्जी नंबर पड़ा हुआ था। वहीं दूसरी बाइक चोरी की थी। यह लोग फर्जी डाल कर बाइक चोरी की वारदात अंजाम देते थे। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद वाहन चोरों को जेल भेजा है।जनपद में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा की ओर से सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को एसआई सतीश यादव को सूचना मिली कि क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात अंजाम देने वाले दो वाहन चोर करहल सैफई बाईपास के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर एसआई ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए वाहन चोरों ने अपने नाम नवनीत निवासी नगला हरनाथ थाना सैफई जनपद इटावा और अनुरोध निवासी नगला धर्मपाल थाना करहल बताया। इनके कब्जे से मिली एक बाइक पर फर्जी नंबर पड़ा हुआ था। पूछताछ में बताया कि वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के समय यह लोग फर्जी नंबर की बाइक का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे चोरी की एक अन्य बाइक भी मिली। पुलिस ने वाहन चोरों का चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed