फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The parade showed glimpses of women's empowerment

परेड में दिखी महिला सशक्तीकरण की झलक

Wed, 28 Jan 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 28 Jan 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
 नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित समारोह की मुख्य थीम महिला सशक्तिकरण रही तो आगरा के पुलिस लाइन ग्राउंड में भी इसकी झलक देखने को मिली। एनसीसी गर्ल्स विंग की कैडेट्स ने परेड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर पुलिसकर्मियों को भी पीछे छोड़ दिया। परेड मेें महिला पुलिस की टोली भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस कर्मियों की टोलियों के साथ 1 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की 21 कैडेट्स की टोली भी शामिल थीं। टोली को बीडी जैन डिग्री कालेज की अनुराधा उपाध्याय कमांड कर रही थीं। इन कैडेट्स ने बेस्ट परेड की। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह ने गर्ल्स कैडेट्स को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। अनुराधा को शील्ड प्रदान की गई। लेफ्टीनेंट नीलम ने बताया कि उनकी कैडेट्स 15 दिन से गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियों में लगी थीं। वहीं परेड में महिला पुलिस की टोली भी शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed