फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pain of crop loss spilled out in bhajan kirtan

Agra News: भजन कीर्तन में छलका फसलों के नुकसान का दर्द

Wed, 25 Mar 2026 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The pain of crop loss spilled out in bhajan kirtan
बाह। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में सोमवार की रात जैतपुर में देवी जागरण की महफिल सजी। माता रानी के भजन एवं लांगुरिया गायन में बारिश से हुए नुकसान को लेकर किसानों का दर्द छलका। जा बरसा ने जुलम गुजारे, किसानों के आलू, सरसों और गेंहू के खेत उजाड़े, लांगुरिया कैसे हाेंगे किसानों के गुजारे। गायक राजेन्द्र सेंधरे, रघुवीर सेंधरे, विष्णु सेंधरे, गंगा सिंह यादव, इंद्रजीत, रतन सिंह, पप्पू शर्मा ने ब्रज और भदावर के लांगुरिया और माता रानी के भजन सुनाकर समा बांध दिया। समाजसेवी कुलदीप भदौरिया ने ब्रज के गीत और लांगुरिया के पहरुए गायकों का माता रानी का पटका पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान विश्वनाथ सिंह भदौरिया, अवनीश यादव, पप्पू उपाध्याय, डल्ले गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed