फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The orphaned children are inconsolable and have not eaten.

Agra News: हादसे में यतीम बच्चों के नहीं थम रहे आंसू, नहीं खाया खाना

Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The orphaned children are inconsolable and have not eaten.
शमसाबाद में माता पिता की याद में बच्चों का रो रो कर बुरा हाल
शमसाबाद। गांव कुतकपुर में शनिवार की रात कूलर में करंट आने से जगदीश और उनकी पत्नी शशि की जान चली गई थी। माता-पिता को खोने के बाद बच्चों के आंसू नहीं थम रहे हैं। उन्होंने कल से खाना भी नहीं खाया है। रिश्तेदार एवं परिवार के लोग उन्हें काफी समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम दंपती के शव गांव पहुंचे, तो चीख पुकार मच गई। शाम को ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक शनिवार को रात खाना खाने के बाद दंपती अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात में कूलर के तार से फैले करंट की चपेट में आने से जगदीश (35) और उनकी पत्नी शशि (32) की मौत हो गई। जगदीश परचून की दुकान एवं खेती का काम करते थे। दंपती के चार बच्चे सोना, मोना, हेमंत और शौर्य हैं। दो बच्चे हेमंत और मोना कमरे में इसी पलंग पर सो रहे थे, लेकिन माता-पिता से दूरी होने के कारण उनकी जान बच गई। सोना कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा है और वहीं हॉस्टल में रहती है एक बेटा अन्य परिजन के साथ दूसरी जगह सो रहा था। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed