{"_id":"65525a36bddd48a51b0adcae","slug":"the-only-lamp-in-the-house-got-extinguished-on-the-day-of-diwali-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7397-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिवाली के दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिवाली के दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Mon, 13 Nov 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
करहल। मोटामल मंदिर चौराहा के पास रहने वाले एक सैनिक के घर में दिवाली की रात मातम छा गया। इकलौते पुत्र की झालर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीखपुकार मच गई। युवक चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार को दिवाली पर मोटामल मंदिर चौराहा के पास निवास कर रहे सैनिक राकेश यादव छुट्टी लेकर दिवाली पर पत्नी और बच्चों के पास आए थे। रविवार की शाम को पुत्र सचिन यादव (23) सजावट के लिए झालर लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले गए। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। हादसे के बारे में जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बताया कि सचिन के बार-बार कहने पर ही इस बार पिता राकेश छुट्टी लेकर गांव आए थे, लेकिन दिवाली के दिन खुशियों की जगह घर में मातम पसर गया। घर का इकलौता चिराग बुझ गया। युवक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।