फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The one who garlanded the storyteller was beaten with sticks

Agra News: कथा वाचक को माला पहनाने वाले पर बरसे लाठी-डंडे

Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The one who garlanded the storyteller was beaten with sticks
कासगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। युवक कथावाचक को माला पहनाने के लिए गया था। इस दौरान आरोपी ने पिटाई कर दी। युवक जान बचाकर अपने घर भाग गया। आरोपी उसका पीछा करते वहां पहुंचा और लाठी-डंडे से पीटा। सोमवार को युवक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



गांव रफातपुर में 25 जून से भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा था। युवक सौरभ कथा वाचक को माला पहनाने के लिए मंच पर पहुंचा। इस दौरान गांव के नरेंद्र ने गाली गलौज करते हुए उसे धक्का दे दिया। युवक मंच से नीचे गिर गया। आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। युवक जान बचाते हुए अपने घर की ओर भाग गया। आरोपी भी लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़ा और घर में घुसकर पीड़ित को पीटा। पीड़ित की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed