{"_id":"6a10c43113ef12224f080a8a","slug":"the-no-vending-zone-could-not-last-even-twelve-hours-agra-news-c-364-1-ag11019-129281-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारह घंटे भी नहीं रह पाया नो वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारह घंटे भी नहीं रह पाया नो वेंडिंग जोन
Sat, 23 May 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर चौराहे को नो वेंडिंग जोन घोषित किया था। शुक्रवार को सुबह होते ही सारे आदेश हवा-हवाई हो गए। ऑटो चालकों ने रोजाना की तरह चौराहे पर कब्जा कर लिया।
बिजलीघर चौराहे पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों ने थाने की पुलिस के साथ बिजलीघर चौराहे पर 50 मीटर क्षेत्र से सभी ठेल-ढकेल हटवाई थीं। ऑटो चालकों को हिदायत दी थी कि वह चौराहे से 50 मीटर की दूरी छोड़कर ही ऑटो राेकें और सवारियों को बिठाने-उतारने का काम करें। 50 मीटर की परिधि में कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं संचालित होगी।
शुक्रवार को सुबह होते ही ऑटो चालकों ने पूर्व की तरह चौराहे पर ऑटो रोकना शुरू कर दिया। इसके चलते दिन में कई बार जाम के हालात हो गए। सड़क पर रखकर सामान बेचने वाले हॉकर भी सक्रिय हो गए। चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों और थाना रकाबगंज पुलिसकर्मियों ने किसी को रोकने का प्रयास नहीं किया।