{"_id":"6aeb71e404e1c3f1f80ebcb2","slug":"the-night-of-the-new-moon-will-be-illuminated-by-earthen-lamps-agra-news-c-25-1-agr1008-1205708-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी अमावस की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी अमावस की रात
विज्ञापन
बाह: जरार में दिवाली के लिए चाक पर खाट की छांव में दीये बनाता कुम्हार
बाह। लक्ष्मी पूजा के लिए अमावस की रात मिट्टी के दीयों से रौशन होगी। सदियों पुरानी इस परंपरा को चीनी झालरों ने ग्रहण लगा दिया था।प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल अभियान ने कुंभकारों के लिए संजीवनी का काम किया है। दिवाली के लिए दीये बनाने के लिए चाक की रफ्तार तेज हो गई है। जरार के रामदास बुधवार को दीये बनाते दिखे। दोपहर की धूप से बचने के लिए खाट खड़ी कर उस पर चादर डाल ली थी। बोले पिछले साल 50 हजार दीये बिके थे। इस साल एक लाख से ज्यादा दीये तैयार किए हैं। अच्छी कमाई की उम्मीद है। बिजकौली के रूप सिंह का परिवार भी देसी और इलेक्ट्रिक चाक से दीये बना रहा था। बताया कि पिछले साल 100 दीये की 60-70 रुपये कीमत मिली थी। इस साल 1 रुपये प्रति दीये के ऑर्डर मिले हैं।
दीयों की फिर लौटी परंपरा
जैतपुर, सिधावली, बिजौली, भदरौली में भी दीये बनाने में कुंभकार परिवार जुटे हुए हैं। जरार के मोहन प्रकाश, राजीव गुप्ता, लक्ष्मी सिसौदिया, उपासना सिंह ने बताया दिवाली चीनी झालरें चमक बिखेरती थीं। अब दिवाली पूजन से लेकर घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये खरीदते हैं, बाह के मनीष जैन, अक्षय जैन, आनंद निर्मल, सचिन गुप्ता ने बताया घर को रोशन करने के लिए दीयों की परंपरा फिर लौटी है।