फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The negligence of the driver took the life of the young man

Agra News: चालक की लापरवाही ने ले ली युवक की जान

Thu, 23 Feb 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The negligence of the driver took the life of the young man
मैनपुरी।
विज्ञापन

नगला भंत में बुधवार देर रात बेकाबू पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत की घटना चालक की लापरवाही से हुई। चालक लघुशंका करने गया था, वहीं चाबी गाड़ी में लगी छोड़ गया था। इस दौरान किसी ने गाड़ी को स्टार्ट कर दिया और पिकअप बेकाबू हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

गांव नगला भंत में बुधवार की रात पिकअप बेकाबू होने की वजह से गांव निवासी मीनेश की मौत हो गई। मीनेश कर्नाटक में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब आठ दिन पहले ही वह गांव आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। चालक एटा से रंगशाला (नौटंकी) लेकर आया था। जब पिकअप पर डांस चल रहा था। इस दौरान चालक गाड़ी में चाबी लगी छोड़ कर लघुशंका करने चला गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा गाड़ी स्टार्ट कर दी गई, इस कारण बेकाबू पिकअप मीनेश की मौत की वजह बन गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुचें औंछा गेट चौकी इंचार्ज कपिल वशिष्ठ ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक को हिरातस में लेकर पूछताछ की। नगला भंत में हुए हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed