फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The name of Giriraj resounds in the city, devotees come to Govardhan Dham

Agra News: नगर में गूंजा गिरिराज नाम, चलो भक्तों गोवर्धन धाम

Thu, 18 Dec 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The name of Giriraj resounds in the city, devotees come to Govardhan Dham
121... श्रीमन:कामेश्वर मंदिर से श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से निकाली गई छप्पन भोग म
आगरा। श्रीमन:कामेश्वर मंदिर, रावतपाड़ा से बुधवार को श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की आमंत्रण यात्रा निकाली गई। दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर ठाकुर जी की आरती उतारी। यात्रा का मुख्य आकर्षण श्वेत हंस रथ पर विराजित हीरे जड़े ठाकुर जी का दिव्य श्रृंगार एवं डोला रहा, जिसके दर्शन से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। चार घोड़े, दो ऊंट, दो बैंड और शहनाई दल यात्रा में शामिल रहे। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए गिरिराज नाम का स्मरण करते चले।
विज्ञापन

आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक कपिल नागर, रविंद्र गोयल और अध्यक्ष अजय सिंघल ने गिरिराज महाराज की आरती करके किया। यात्रा में सबसे आगे विघ्नहर्ता गणेश जी की झांकी, भगवान नरसिंह, सालासर बालाजी और भोलेनाथ की झांकी के साथ उनके गण धूनी रमाए अघोरी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे थे। शोभा संस्था के सभी महिला एवं पुरुष छप्पन भोग थीम पर परिधानों में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को संस्कार, अनुशासन और एकता का संदेश देते हैं। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि युवाओं और समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने का यह यात्रा सुंदर माध्यम है। संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि आमंत्रण यात्रा गिरिराज महाराज की कृपा को जन-जन तक पहुंचाने का आध्यात्मिक माध्यम है।
विज्ञापन


25 से 29 तक चलेंगे कार्यक्रम
संरक्षक कपिल नागर एवं रविंद्र गोयल ने कहा कि 25 दिसंबर को गोवर्धन में भट्टी पूजन, 26 को मेहंदी उत्सव, 28 को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा एवं अभिषेक और 29 को गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, फूल बंगला श्रृंगार, साधु सेवा, प्रसाद एवं भजन संध्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुलट्टी चौराहा पर हजारों दीपों से हुई आरती
अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि यात्रा रावतपाड़ा से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, घटिया आजम खां से होती हुई निकली। पूरे मार्ग में दर्जनों सिंह द्वार सजाए गए थे। फुलट्टी चौराहा पर विशेष सजावट और भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। हजारों दीपों के साथ ठाकुर जी की दिव्य आरती उतारी गई। पथवारी में भारत विकास परिषद अमृतम ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

ये रहे मौजूद
कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, संयोजक अतुल गोयल, अंकुर अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, पं. कृष्णांग गौरव दीक्षित, अमित, कुलभूषण गुप्ता, मयंक, नीरज मित्तल, गौरी शंकर, बालमुकुंद, पुरुषोत्तम दास, राजा बाबू, राजेंद्र अग्रवाल, आरएस गुप्ता, अमित अग्रवाल, रुचि बंसल, शिवानी, कल्पना जैन, कविता अग्रवाल, सीमा गोयल, नीलिमा मित्तल, साक्षी, मधु गोयल आदि मौजूद रहे।

121... श्रीमन:कामेश्वर मंदिर से श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से निकाली गई छप्पन भोग म

121... श्रीमन:कामेश्वर मंदिर से श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से निकाली गई छप्पन भोग म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed