फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The mystery of Meerut engineer's suicide is not solved

Agra News: मेरठ के इंजीनियर की आत्महत्या का नहीं खुला राज

Wed, 06 Aug 2025 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The mystery of Meerut engineer's suicide is not solved
आगरा। पंचकुइयां स्थित होटल खूबसरस में मेरठ के इंजीनियर रोहित कुमार का शव सोमवार को फंदे पर लटका मिला था। मंगलवार को मृतक के परिजन आगरा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें साैंप दिया। परिजन ने बताया कि बेटा 10 जुलाई को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लाैटा। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके। यह राज ही रह गया। परिजन ने कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ के शिवराम पुरम, गोलाबाद निवासी रोहित कुमार ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी। वह रविवार शाम को होटल में आए थे। कमरा किराये पर लिया था। रात को खाना खाने भी गए। इसके बाद सो गए। साेमवार को काफी देर तक कमरा न खुलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी। कमरा खोला गया तो वह फंदे पर लटके मिले थे। पेन ड्राइव में सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने एक महिला चिकित्सक के नाम का जिक्र करते हुए शव परिजन या किसी परिचित को नहीं देने के लिए कहा था। अस्पताल में दान करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता सेवानिवृत्त दरोगा हैं। वह आए थे। उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि रोहित अक्सर घर से चला जाता था। कई दिन बाद आता था। इस बार 10 जुलाई को घर से निकला था। वापस नहीं आया। उन्हें नहीं पता था कि वो आगरा में है। जिस महिला चिकित्सक का नाम लिखा है, वो उनकी रिश्तेदार है। पुलिस ने उसे बुलाने के लिए कहा। मगर घरवालों ने किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वह शव लेकर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने की वजह से माैत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed