{"_id":"6924c6435bf468b0810cc9f6","slug":"the-municipal-corporation-will-arrange-marriages-for-destitute-daughters-agra-news-c-25-1-agr1067-924160-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगर निगम खुद कराएगा बेसहारा बेटियों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगर निगम खुद कराएगा बेसहारा बेटियों की शादी
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम इस साल शहर की बेसहारा बेटियों की शादी खुद कराएगा। सामूहिक विवाह कराने के लिए निगम अब तक किसी न किसी संस्था का सहयोग लेता था। आयोजन में शादीशुदा और एक बच्चे की मां की शादी कराने के आरोप लगने के बाद इस बार निगम ने इस काम का जिम्मा खुद उठाने का फैसला किया है।
सोमवार को निगम मुख्यालय स्थित कार्यकारिणी बैठक कक्ष में इस फैसले को कार्यकारिणी ने मंजूरी दे दी। बैठक की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने की। बैठक के दाैरान निगम के करीब 100 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों को अब चर्चा के लिए नगर निगम की 29 नवंबर को होने वाली सदन की बैठक में चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से पिछले सदन में पास हुए 50 लाख रुपये तक के कार्यों के प्रस्ताव पर कार्य स्वीकृत करने का मुद्दा उठाया। इस पर महापौर ने एक हफ्ते में सभी पार्षदों को पत्र भेजकर प्रस्ताव मंगाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए। बैठक के दौरान सदस्य राकेश जैन ने जलकल विभाग के सीवर और अन्य बिलों पर ब्याज में छूट और नामांतरण से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन्हें कार्यकारिणी ने मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों पर सदन की बैठक में चर्चा कराई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सीएफओ बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।