फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Municipal Corporation sealed the properties of seven shopkeepers in Transport Nagar.

Agra News: ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम ने सात दुकानदारों की संपत्तियां कीं सील

Sat, 07 Feb 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation sealed the properties of seven shopkeepers in Transport Nagar.
आगरा। नगर निगम प्रशासन ने गृहकर न जमा कराने पर शुक्रवार को सात बड़े बकायेदारों की दुकानों को सील कर दिया। निगम की ओर से पूर्व में कई बार नोटिस और वारंट जारी किए जाने के बावजूद गृहकर जमा नहीं कराया था। जिन बकायेदारों की संपत्तियों पर सील लगाई गई है उनमें चंद्र कौर गिल पर 1.01 लाख, अनवर पर एक लाख, सुभाष चंद्र गुप्ता पर 70 हजार, मोहम्मद हुसैन पर 1.36 लाख, श्रीचंद पर 1.42 लाख, मरियम बेगम पर 1.05 लाख और हरमिंदर कौर पर 1.49 लाख रुपये का गृहकर बकाया है। सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि जिस जोन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली नहीं होगी, वहां के राजस्व कर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 125 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed