Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The MP rajkumar chahar organised a public meeting for people troubled by power cut by DVVNL

UP: बिजली के लिए सर्द रात में डट रहे लोग, सांसद बोले लापरवाह अधिकारियों पर दर्ज कराएंगे मुकदमा

Mon, 13 Jan 2025 09:39 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Jan 2025 09:39 PM IST
सार

सांसद की ओर से बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए जनचाैपाल लगाई गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या के समाधान को पहुंचे। पहले दिन दो दर्जन से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया।

विज्ञापन
The MP rajkumar chahar organised a public meeting for people troubled by power cut by DVVNL
जनचाैपाल में शिकायत सुनते सांसद राजकुमार चाहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जनवरी की कड़कड़ाती सर्दी में बिजली बिल के करंट से परेशान उपभोक्ता समाधान की आस में पूरी रात दक्षिणांचल मुख्यालय पर लगाई गई जनचौपाल में डटे रहे। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार को सांसद राजकुमार चाहर ने यह जनचौपाल लगाई। 24 घंटे की जनचौपाल के पहले दिन 335 उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं। ज्यादातर बिजली चोरी की एफआईआर, बकाया बिल और कनेक्शन काटने की रहीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

विधानसभावार काउंटर लगाए गए
सोमवार को सांसद राजकुमार चाहर ने बाईपास रोड स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर अपनी तरह की अनूठी जनचौपाल लगाई। विधानसभावार अलग-अलग काउंटर लगाए गए। बाह, फतेहाबाद, आगरा ग्रामीण, खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आवेदन लिए गए। रात 8 बजे तक 335 समस्याएं दर्ज की गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिली शिकायतें
इनमें से 139 शिकायतें बिजली चोरी से जुड़ी थीं, जबकि 153 बकाया बिल से संबंधित रहीं। इनमें 26 का ही समाधान हो पाया। अन्य शिकायतें कनेक्शन काटने, लाइन शिफ्ट करने, मीटर बंद होने या कनेक्शन नहीं देने की रहीं।

 
विज्ञापन

आज दोपहर 12 बजे तक दर्ज होंगी शिकायतें
सांसद ने बताया कि सोमवार से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें चौपाल में ली जाएंगी। जो उपभोक्ता सोमवार को अपनी व्यथा नहीं बता सके, वह मंगलवार दोपहर तक आ सकते हैं। उसके बाद दर्ज की गई शिकायतों के समाधान के लिए डीएम और डीवीवीएनएल एमडी तथा चीफ इंजीनियर के साथ वार्ता होगी।

 

सांसद ने भरा मनकेड़ा की जमुना देवी का बिल
शाम को जनचौपाल में मनकेड़ा गांव की जमुना देवी अपना 34 हजार रुपये का बकाया बिल लेकर पहुंचीं। उनके पास बकाया जमा करने के लिए पैसे नहीं थे, इस पर सांसद राजकुमार चाहर ने एकमुश्त समाधान योजना में बकाया बिल को शामिल कराकर छूट दिलाई। उन्होंने अपने वेतन से जमुना देवी का 23 हजार रुपये का बिल जमा कराया।

 

बकाया है तो कनेक्शन नहीं काटने देंगे
सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि बकाया बिल है तो कनेक्शन किसी हाल में नहीं काटने देंगे। बिजली अधिकारी सुन लें कि सीकरी के लोगों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा। बिजली की जनचौपाल के बाद उन विभागों की चौपाल भी लगाऊंगा, जिनकी शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। 

 

बिजली अफसरों पर दर्ज कराएंगे मुकदमा
सांसद चाहर रात में जनचौपाल में रुके। उन्होंने काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि किसी को भी लौटाया नहीं जाए। सभी का आवेदन लेकर उसे कंप्यूटर में दर्ज करें। वह खुद इसका फॉलोअप समाधान होने तक करेंगे। इनायतपुर मामले में युवक की मौत पर सांसद ने कहा कि लापरवाह बिजली अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लहरा गांव में पूरे गांव की बिजली काटने वाले अधिकारियों पर भी एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed