फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The month of worship and mercy begins with the sighting of the moon, first fast today

Agra News: चांद के दीदार के साथ इबादत और रहमत का महीना शुरू, पहला रोजा आज

Thu, 19 Feb 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The month of worship and mercy begins with the sighting of the moon, first fast today
ताजमहल स्थित फतेहपुर म​स्जिद में रमजान पर तराबीन पढ़ते हुए मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद
आगरा। चांद के दीदार के साथ बुधवार शाम इबादत और रहमत का मुकद्दस महीना रमजान शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी और दुआ की कि सभी पूरे रोजे रखें। साथ ही सहरी और अफ्तारी के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी की। देर रात तक बाजारोें में रौनक रही। मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। तड़के सहरी कर लोग बृहस्पतिवार को पहला रोजा रखेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को माह- ए-रमजान के बारे में शाही जामा मस्जिद में इस्लामिया लोकल एजेंसी की बैठक हुई। चांद दिखने की तस्दीक होने के बाद शहर मुफ्ती अब्दुल खूबेब रूमी ने बृहस्पतिवार को पहला रोजा रखे जाने का एलान किया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने लगे। शहर मुफ्ती ने बताया कि रमजान के महीने में अल्लाह अपने बंदों की तमाम इबादतों, नमाजाें और दुआओं को कबूल फरमाते हैं।
विज्ञापन

बैठक में इस्लामिया लोकल एजेंसी के सचिव आजम खान मलिक, परवेज खान, रमीज मलिक, अदनान कुरैशी, मोहम्मद बाबर, जहीरूद्दीन और मोहम्मद अरशद आदि मौजूद थे। उधर, नैनाना जाट में आयोजित जमात-ए-अब्बासी हिंद की बैठक में प्रशासन से रमजान शरीफ के पवित्र महीने में राेजदारों के लिए पेयजल, साफ-सफाई, मच्छर की दवा का छिड़काव, मस्जिदों के रास्ताें की मरम्मत की की मांग की गई। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने आवाम को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन और इंसानियत की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहरी और इफ्तार के सामान खरीदे
चांद दिखने का एलान होते ही बाजारों में रौनक हो गई। लोग रोजा रखने की तैयारी के लिए सहरी और इफ्तार का सामान खरीदने लगे। खजला, लच्छे, फेनी, रबड़ी और शीरमाल के साथ फलों और सब्जियों की दुकानों पर भीड़ लग गई। पूरे माह अलग-अलग मस्जिदों में पांच, दस और उससे अधिक दिनों तक तरावीह की नमाज पढ़ाई जाएगी। एहतियातन सुरक्षा का भाव रखने के लिए मुस्लिम बहुलता वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed