{"_id":"61f44c04baf8a11a253592f5","slug":"the-miscreants-took-out-50-thousand-rupees-from-the-pocket-of-the-farmer-agra-news-agr5225503136","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की जेब से उचक्कों ने निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की जेब से उचक्कों ने निकाले 50 हजार रुपये
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बा स्थित बैंक से शुक्रवार की दोपहर रकम निकालकर बाहर निकले किसान महावीर की जेब से उचक्कों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक के बाहर खड़ी बाइक के पास पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि देखी, लेकिन उचक्कों का कुछ पता नहीं चला।
ग्राम लखुरानी निवासी महावीर प्रसाद किसान है। उसने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को उसकी बेटी की शादी के बाद पहली विदाई है। इसके लिए वह शमसाबाद कस्बा स्थित ओरिएंटल बैंक के अपने खाते से रुपये निकालने के लिए शुक्रवार की दोपहर आया था। उसने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। रकम अपनी जेब में रखकर बाइक के पास आया। वहां पहुंचकर जब उसने दोबारा जेब में हाथ डाला तो रुपये जेब में नहीं थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
बैंक परिसर से जेब से रुपये निकाले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।