फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants took out 20 thousand rupees by cutting the pocket of the youth by giving a lift

बदमाशों ने लिफ्ट देकर युवक की जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाले

Mon, 30 Aug 2021 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took out 20 thousand rupees by cutting the pocket of the youth by giving a lift
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पूठ पुरा निवासी श्रीचंद्र को बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर उसकी जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। रास्ते में बहाने से उसे उतारकर भाग निकले। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पीड़ित श्रीचंद ने पुलिस को बताया कि वह एक रिश्तेदार के इलाज के लिए आगरा जा रहा था। उसने पैंट की जेब में 20 हजार रुपये रखे थे। फतेहाबाद कस्बे के अवंती बाई चौक पर वह आगरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक बाइक सवार उसके पास रुका आगरा जाने की बात कहकर उसे बैठा लिया। थोड़ी दूरी पर एक और युवक मिला वह भी श्रीचंद्र के पीछे बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन

आगरा रोड पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास बाइक चला रहे युवक ने अपना कुछ सामान रह जाना बताकर उसे बाइक से उतार दिया और मुड़कर दोनों युवक चले गए। तभी उसे अपनी जेब कटी दिखी। जेब से 20 हजार रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीचंद ने तत्काल इसकी सूचना थाना फतेहाबाद पुलिस को दी है। पुलिस अवंती बाई चौक से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। एसओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed