फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants took away jewelry, cash by pointing weapons at people

लोगों पर हथियार तानकर गहने, नकदी ले गए बदमाश

Tue, 24 Aug 2021 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took away jewelry, cash by pointing weapons at people
आगरा। रक्षाबंधन पर ताजगंज स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी फेस-द्वितीय में बिजली विभाग के कर्मचारी श्याम सुंदर गौड़ के बंद घर में दिनदहाड़े चार चोर घुस गए। चोरों का पता चलने पर कॉलोनी के लोगों ने उनकी घेराबंदी कर ली। इस पर चोरों ने हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेवरात और नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

श्याम सुंदर गौड़ ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर सुबह 10:30 बजे बहन के साथ परिवार सहित अलीगढ़ गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। दोपहर में तकरीबन 12 बजे घर में चोर घुस गए। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। घर से खटपट की आवाज आने पर पड़ोसी ने घर में देखा और शोर मचाया। इस पर चार चोर निकलकर भागने लगे। उन्होंने अपने चेहरे छिपाए हुए थे।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने चोरों को घेरने की कोशिश की। पीछा भी करने लगे। यह देखकर चोरों ने हथियार निकाल लिए। जान से मारने की धमकी दी। लोग दहशत में आ गए। उन्होंने पीछा करना बंद कर दिया। घटना की जानकारी पर शाम को वह घरआ गए। चोर 46 हजार रुपये और 1.30 लाख से अधिक के जेवरात चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed