{"_id":"677a85a60fed9daddd0b9a97","slug":"the-miscreants-snatched-the-mobile-from-the-shopkeeper-in-one-fell-swoop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129779-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झपट्टा मारकर दुकानदार से मोबाइल छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झपट्टा मारकर दुकानदार से मोबाइल छीन ले गए बदमाश
Sun, 05 Jan 2025 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
- पाल बाजार में हुई वारदात, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला चौथियाना के रहने वाले एक दुकानदार से घर आते समय बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। शनिवार की देर रात कोतवाली पहुंच कर पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी विष्णु श्रीवास्तव शहर के पाल बाजार में दुकान किए हुए हैं। शनिवार की रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाश पास आकर रुके। विष्णु जब तक कुछ समझ पाते। तब तक झपट्टा मारकर बदमाश मोबाइल छीन कर भाग गए। मोबाइल छीन जाने के बाद विष्णु ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश नजरों से ओझल हो चुके थे। दुकानदार के साथ हुई ये घटना मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी में भी रिकार्ड हुई है। पीड़ित ने पहचान को लेकर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।