फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants looted the doctor's house

Kasganj Crime: डॉक्टर के घर बदमाशों का धावा, भाभी को किया घायल; लाखों की लूट

Wed, 28 Jun 2023 08:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 28 Jun 2023 08:53 AM IST
सार

बदमाशों की चहल कदमी के बाद घर में मौजूद डॉक्टर की भाभी जाग गई। शोर मचाने पर बदमाशों ने उनके सिर में किसी भारी चीज से प्रहार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
The miscreants looted the doctor's house
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज के पटियाली क्षेत्र के परतापुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने डॉक्टर के घर पर धावा बोला। इस दौरान बदमाशों ने महिला के सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया। साथ ही घर में रखा करीब 10 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लूटकर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच की। बाद में फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने के साथ अन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया। पुलिस उपाधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से अवगत हुए। प
विज्ञापन


रतापुर गांव निवासी और पेशे से डॉक्टर अनुराग यादव और उनका परिवार सोमवार की रात सो रहा था। आधी रात को बदमाश उनके घर में घुसे और कमरों के साथ आलमारी और बक्सों में लगे तालों को तोड़ अंदर रखी नकदी और आभूषण चुरा लिए। तोड़फोड़ करने के दौरान हुई आवाज को सुनकर अनुराग यादव की भाभी तारा देवी की नींद खुल गई। बदमाशों को देखकर उन्होंने चीख पुकार की, इस दौरान बदमाशों ने किसी भारी चीज से उनके सिर प्रहार कर दिया। 
विज्ञापन


महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। इसबीच बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस उपाधीक्षक और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किए। बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। घायल तारादेवी को अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टर अनुराग के भाई राकेश ने बताया कि बदमाश उनके घर से करीब 9.90 लाख रुपये की नकदी के साथ करीब पांच लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुराकर ले जाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक अमरेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed