{"_id":"6a4974c028e2ffe30f076925","slug":"the-metro-track-will-cross-the-highway-from-kamala-nagar-pillars-have-been-constructed-on-both-sides-agra-news-c-25-1-agr1036-1100411-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कमला नगर से हाईवे पार करेगा मेट्रो ट्रैक, दोनों ओर के पिलर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कमला नगर से हाईवे पार करेगा मेट्रो ट्रैक, दोनों ओर के पिलर बने
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेट्रो ट्रैक
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) को दूसरे कॉरिडोर अगले साल मार्च में परियोजना पूरी करनी है। इसके लिए दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। कमला नगर से मेट्रो ट्रैक हाईवे को पार करेगा, इसके लिए दोनों ओर पिलर बन गए हैं। दिसंबर तक ट्रैक बन जाएगा।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि 16 किमी. लंबा दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें 14 स्टेशन हैं। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में मेट्रो चलेगी। अक्तूबर में ट्रायल शुरू होंगे। 90 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन का कार्य भी 30 फीसदी हो चुका है। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक का कार्य तेज कर दिया है। कमला नगर (सुल्तानगंज पुलिया के फ्लाईओवर खत्म होते ही) से आगे मेट्रो ट्रैक को मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए दोनों और पिलर बन गए हैं। अगले साल मार्च तक आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
10 जुलाई को आएगी मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम
- उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले कॉरिडोर में एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन चुके हैं। कानपुर मेट्रो का 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के उद्घाटन की उम्मीद है। 10 जुलाई को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम निरीक्षण करने आ सकती है। इसके बाद आयुुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता आएंगे।