फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The message of the pledge to serve resonated amidst the Yamuna Aarti.

Agra News: यमुना आरती के बीच गूंजा सेवा संकल्प का संदेश

Fri, 25 Sep 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The message of the pledge to serve resonated amidst the Yamuna Aarti.
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद के वाजिदपुर स्थित यमुना तट पर सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत के दौरान आरती
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का आगरा पहुंचने पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

फतेहाबाद के वाजिदपुर के पास यमुना तट पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में यमुना आरती के साथ यात्रा का अभिनंदन किया गया। यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि मंत्री जीपीएस राठौर ने कहा कि सेवा और समर्पण भारतीय संस्कृति की मूल भावना रही है। युवाओं की सहभागिता से निकल रही यह यात्रा समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि युवा शक्ति सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इस अभियान से जुड़ रही है। यात्रा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद और सेवा गतिविधियों का संदेश पहुंचाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने कहा है कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रही है। इस अवसर पर खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, सुधीर गर्ग, हरिओम सिंह रावत, सहदेव शर्मा, तपेश जैन, उमाशंकर माहाैर, सत्येंद्र बरुआ मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान, मुकेश पचौरी, मनीष थापक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed