फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The message of empowerment of daughters will be seen in the convocation ceremony.

Agra News: दीक्षांत समारोह में दिखेगा बेटियों के सशक्तीकरण का संदेश

Wed, 08 Jul 2026 12:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The message of empowerment of daughters will be seen in the convocation ceremony.
पालीवाल पार्क परिसर स्थित कुलपति सचिवालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह डिग्री और पदक वितरण तक सीमित नहीं रहेगा। सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा नजर आएगा। शताब्दी वर्ष में आयोजित दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव मनाया जाएगा। दीक्षांत समारोह पर पहली बार मां-बेटी सम्मेलन 3 अगस्त को ही खंदारी स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित होगा।
विज्ञापन


समारोह की तैयारी पर मंगलवार को कुलपति सचिवालय पालीवाल पार्क परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। 3 अगस्त को स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी) स्थित शिवाजी मंडपम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षोत्सव के तहत गांवों के विद्यार्थियों के लिए खेल, चित्रकला, निबंध, भाषण, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेताओं को दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सम्मानित करेंगी। मां-बेटी सम्मेलन के तहत छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। स्वास्थ्य रिपोर्ट उनकी माताओं को दी जाएगी। सम्मेलन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह के दिन छात्राओं और उनकी माताओं से सीधे संवाद कर महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को लेकर प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन




शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के सफर, शताब्दी समारोह और दीक्षोत्सव की गतिविधियों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की जाएगी, जिसका प्रदर्शन दीक्षांत समारोह में किया जाएगा। कुलपति ने सभी समितियों को 20 जुलाई तक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed