फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The matter of construction of advocates' chambers was raised before the CM, assurance was received

Agra News: सीएम के समक्ष उठा अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण का मामला, मिला भरोसा

Mon, 15 Sep 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The matter of construction of advocates' chambers was raised before the CM, assurance was received
फोटो32लखनऊ में  सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के साथ बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी मुख्यमंत्री के
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण की अधूरी पड़ी प्रक्रिया का मामला पहुंचा है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के साथ बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन

सदर विधायक के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर दुबे, महासचिव महीपाल सिंह राजपूत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान वराह की प्रतिमा भेंट कर की। विधायक ने मोहनपुरा से नंदे नगला तक मार्ग के चौड़ीकरण और कासगंज बाईपास से सलेमपुर तक मार्ग निर्माण का मुद्दा रखा। साथ ही अधिवक्ताओं ने जिला सत्र न्यायालय परिसर में निर्मित हो रहे अधिवक्ता चैंबर की धनराशि निर्गत न होने की समस्या बताई और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि धनराशि अवमुक्त न होने से निर्माण कार्य रुक गया है। इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता जयकुमार सक्सेना, अधिवक्ता रामनिवास राजपूत, अधिवक्ता अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed