फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The married woman jumped in the puddle, the husband who went to save her also drowned

पोखर में कूदी विवाहिता, बचाने गया पति भी डूबा

Wed, 29 Dec 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The married woman jumped in the puddle, the husband who went to save her also drowned
आगरा। पोखर में डूबे दीपा और बहादुर। संवाद - फोटो : Agra Dehat
किरावली (आगरा)। गांव मिढ़ाकुर के मजरा घड़ी दौलता में मंगलवार की शाम घरेलू कलह के बाद विवाहिता दीपा (26) ने पोखर में छलांग लगा दी। बचाने के लिए पोखर में कूदा पति बहादुर (28) भी डूब गया। देर रात तक दोनों की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया कि बहादुर जाटव आगरा में मजदूरी करता है। मंगलवार की शाम उसका पत्नी दीपा से किसी बात पर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद गुस्से में दीपा घर से निकली और गांव के बाहर स्थित बड़े पोखर में छलांग लगा दी। बहादुर भी उसे बचाने के लिए पोखर में कूद गया। दोनों डूब गए।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। दंपती की तलाश के लिए पुलिस ने रुनकता से गोताखोर को बुलाया। रात नौ बजे तक दोनों की तलाश की जाती रही। सीओ ने बताया कि रात होने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है। पीएसी के गोताखोर बुलाकर दोनों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed