फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The market road suddenly caved in by 20 feet, a major accident was averted.

Agra News: बाजार की सड़क अचानक 20 फीट धंसी, बड़ा हादसा बचा

Tue, 23 Dec 2025 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The market road suddenly caved in by 20 feet, a major accident was averted.
धंसी सड़क
आगरा। दरेसी नंबर-2 क्षेत्र में मंगौड़े वाली गली के पास सड़क सोमवार सुबह अचानक करीब 20 फीट धंस गई। गनीमत रही कि बाजार बंदी का दिन होने से भीड़ नहीं थी। बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रीतम सिंह सिंधु, विकास गुप्ता, आकाश, पम्मी गुप्ता, नवीन, मयंक, पवन और आशीष गुप्ता ने बताया कि कुछ ही देर में सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। तुरंत इसकी सूचना पार्षद और नगर निगम को दी गई। पार्षद राकेश जैन ने निगम की टीम को बुलाकर बैरिकेडिंग कराई। निगमकर्मियों ने राहत और मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों और पार्षद ने आरोप लगाया कि सीवर में टोरंट पावर की लाइन पड़ी है। ये लाइन टोरंट ने सीवर में क्यों डाली, समझ से परे है। इससे सीवर चोक हो गया। सीवेज बाहर निकलने से हादसा हुआ है। साथ ही एक मकान, जिसमें बैंक संचालित है, उसका पानी का कनेक्शन विधिवत सीवर लाइन से नहीं जुड़ा हुआ था। लंबे समय तक लगातार पानी बहने से हादसा हुआ। मकान की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं, जिससे वहां रहने वाले लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टोरंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि यह लाइन होटल के लिए डाली गई थी, फिलहाल पिछले कई वर्षों से बंद है। जहां भी सीवर का कार्य होता है टोरंट की टीम उसके साथ रहती है। जहां भी समस्या आ रही है वहां से लाइन को हटवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed