फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The main accused in the Kavadia murder case arrested along with a partner

कावडिय़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी साथी के साथ गिरफ्तार

Thu, 18 Mar 2021 10:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the Kavadia murder case arrested along with a partner
किशनी (मैनपुरी)। वाहन ओवरटेक करने के दौरान हुए झगड़े में एक कांवड़िये को गोली मारकर हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस एक आरोपी को दो दिन पूर्व जेल भेज चुकी है। एक अन्य आरोपी की अभी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के गांव गीजा निवासी अनुज कुमार शाक्य आठ मार्च को साथियों के साथ श्र्ृंगीरामपुर कांवड़ भरने गया था। थाना क्षेत्र में तरिहा रामनगर के पास कावड़ियों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर सवारों से ओवरटेक करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति ने गोली चला दी जो अनुज को लग गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दो दिन बाद मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। 16 मार्च को पुलिस ने कावड़िया हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी के भाई कुलदीप उर्फ बाबा भदौरिया निवासी बी-ब्लॉक शास्त्री नगर भिंड मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तीन टीमें लगातार मुख्य आरोपी सूरज उर्फ छोटू व साथी रवि चौहान उर्फ कटप्पा और दीपू यादव की तलाश कर रहीं थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज और साथी रवि चौहान को इटावा रेल ट्रैक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा रामनगर चौकी क्षेत्र से बरामद कर लिया। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि एक अन्य आरोपी दीपू की तलाश में तीन टीमें लगीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed