फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The maid stole the cash and jewelery kept in the house

Kasganj: नौकरानी ने चालाकी से अलमारी से उड़ाए नकदी व आभूषण, फिर मालकिन ने किया ऐसा काम...छूट गए पसीने

Tue, 16 Apr 2024 08:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 16 Apr 2024 08:37 AM IST
सार

घर में काम करने वाली नौकरानी ने चालाकी से अलमारी में रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इसकी जानकारी जब गृहस्वामी महिला को हुई तो उसने प्लान बनाया। वो नौकरानी के घर पहुंची और वीडियो ग्राफी करते हुए चोरी किया हुआ सारा माल बरामद कर लिया। 
 

विज्ञापन
The maid stole the cash and jewelery kept in the house
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कासगंज शहर के बड़ी होली क्षेत्र में एक नौकरानी ने घर में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। गृहस्वामी महिला ने सक्रियता दिखाते हुए वीडियोग्राफी कर उसके घर से आभूषण बरामद कर लिए। मामले में गृहस्वामी महिला ने आरोपी नौकरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बड़ी होली निवासी बिंदु मिश्रा के घर में नौकरानी जानवी निवासी चाड़ी चौराहा घरेलू काम करती थी। बिंदु मिश्रा का आरोप है कि 13 अप्रैल को उसके घर की अलमारी में रखे आभूषण और ढाई लाख रुपये की नकदी उसने चोरी कर ली। उसे अलमारी में सामान बिखरा मिला और नकदी आभूषण नहीं मिले तो उसे नौकरानी पर शक हुआ। वह अपने पड़ोस के लोगों को लेकर नौकरानी के घर पहुंच गई। 
विज्ञापन


उसने वीडियोग्राफी करते हुए उसके घर से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए। उसने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गृहस्वामी महिला बिंदु ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed