{"_id":"63f8fe5961aaa66c0d01b354","slug":"the-love-story-that-flourished-from-golgappas-bag-sent-to-the-lockup-mainpuri-news-c-25-1-71873-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोलगप्पे की ठेल से पनपी प्रेम कहानी ने पहुंचाया हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोलगप्पे की ठेल से पनपी प्रेम कहानी ने पहुंचाया हवालात
Fri, 24 Feb 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
हरियाणा में एक गोलगप्पे की ठेल से शुरू हुई प्रेम कहानी ने एक युवक को हवालात की सलाखों तक पहुंचा दिया। भिंड की रहने वाली किशोरी को भोगांव क्षेत्र का रहने वाला युवक अपने साथ ले आया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी के मिलने की सूचना भिंड पुलिस व परिजन को दी गई है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी शिव कुमार करीब एक साल से हरियाणा में एक दुकान पर पल्लेदारी का काम करता आ रहा था। इस दौरान करीब आठ माह पहले दुकान के पास ही भिंड की रहने वाली एक किशोरी गोलगप्पे की ठेल लगाती थी। शिव कुमार रोजाना वहां जाता था, इस बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे।
कुछ दिन पहले शिव कुमार किशोरी को अपने साथ ले आया। इसके बाद किशोरी के पिता ने भिंड में पुत्री को अगवा कर ले जाने का मुकद्मा दर्ज कराया था। शुक्रवार को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, भिंड पुलिस और किशोरी के परिजन को सूचना दे दी गई है। भिंड पुलिस के आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।