फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The list of toppers, government, aided schools No Entry

टॉपर्स की सूची में राजकीय, एडेड स्कूलों की नो एंट्री

Mon, 16 May 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
The list of toppers, government, aided schools No Entry
टॉपर्स की सूची में राजकीय, एडेड स्कूलों की नो एंट्री - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में टॉपर्स की सूची में राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों की एंट्री नहीं है। हाईस्कूल के टॉप 8 में 16 और इंटरमीडिएट टॉप टेन में 49 परीक्षार्थी हैं। सभी वित्तविहीन विद्यालयों के हैं। 
विज्ञापन

 जिले में कुल विद्यालयों की संख्या 751 है। इसमें हाईस्कूल के 323 और इंटरमीडिएट के 428 विद्यालय हैं। हाईस्कूल में 21 राजकीय, 20 सहायता प्राप्त और इंटर में 10 राजकीय और 88 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। प्रति माह करोड़ों रुपये शिक्षकों के वेतन और अन्य चीजों पर खर्च हो रहे हैं। चालू सत्र की परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल अव्वल और शहर के स्कूल फिसड्डी रहे हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 65 टॉपर्स में शहर के एक स्कूल का एक परीक्षार्थी शामिल है। श्री बीएस इंटर कालेज, टेढ़ी बगिया के सौरभ दीक्षित ने इंटर में 95 फीसदी अंक प्राप्त किया है। 
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के जीआईसी, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज, एमडी जैन इंटर कालेज, सेंट जोसेफ इंटर कालेज, रत्न मुनि जैन इंटर कालेज, आरबीएस इंटर कालेज जैसे नामी विद्यालय हैं। इनके एक भी विद्यालय टॉपर्स की सूची में नहीं हैं। पिछले कई वर्षों से एडेड और राजकीय स्कूलों से टॉपर्स कम निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के सैनिक इंटर कालेज, जैतपुर कला, संत श्री आनंददास जी महाराज इंटर कालेज, डौकी, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज, फतेहाबाद, मार्निंग रेज, नवां मील, एसबी इंटर कालेज, देवहंस, फतेहाबाद का जलवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed