{"_id":"7ba28add08a1edc5908dc7219352aae5","slug":"the-liner-will-descend-into-smsabad-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमसाबाद में उतरेगा सीएम का उड़नखटोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमसाबाद में उतरेगा सीएम का उड़नखटोला
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में तब्दीली हो गई है। अब वे हैलीकाप्टर से पूर्वाह्न 11.55 बजे शमसाबाद पहुंचेंगे। कसबे में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। सरकारी अधिकारी वहां डेरा डाले हुए है। शाम को सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल कर खामियों को सुधारा गया।
प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो अप्रैल को हैलीकाप्टर से पूर्वाह्न 11.55 बजे एपी इंटर कालेज शमसाबाद में बने हैलीपैड पर उतरेंगे। 12.05 बजे महेश एडविल ऑयल इंडस्ट्री की पांचवीं इकाई का शुभारंभ और जनसभा को संबोधित करने के बाद तकरीबन 1.30 बजे हैलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचकर 13:55 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। सपा नेता अनिल रावत, पिंटू यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्लांट परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भोज के लिए पेशावरी रेस्टोरेंट तैयार
मुख्यमंत्री को भोज के लिए मुगल होटल का पेशावरी रेस्टोरेंट शमसाबाद सेट किया गया है। कार्यक्रम में आने वाली करीब 50 हजार लोगों की भीड़ के लिए भोजन व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार हलवाई लगे हैं।
विज्ञापन
परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। आरएएफ, पीएसी और पुलिस की बड़ी संख्या तैनात की गई है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शाम को अधिकारियों के साथ बैठक की।
इनबाक्स...
ऐन मौके पर चलते रहे कार्य
हैलीपैड से लेकर सलोनी मिल प्लांट तक सीएम के रास्ते को क्लियर करने के लिए ऐन वक्त तक कार्य चलते रहे। प्लांट से 50 मीटर की दूरी पर एक गहरा गड्ढा है, जिसकी वजह से गई हादसे हो चुके हैं। बुधवार शाम को गड्ढे को भर दिया गया।
इनबाक्स...
निगम की लाल सेना सफाई को उतरी
नगर निगम के अधिकारी भी बुधवार को दिन भर सड़कों को चमकाने में जुटे रहे। नगर निगम की लाल सेना ने सड़क के दोनों ओर सफाई और चूना छिड़काव किया। दोपहर में जब प्रमुख सचिव आलोक रंजन का कार्यक्रम टल गया, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।