फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the largest janak mahal in balkeshwar

बल्केश्वर में बन रहा सबसे बड़ा जनक महल

Mon, 12 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
the largest janak mahal in balkeshwar
कोलकाता से आए 80 कारीगर दिन रात लगे मूर्त रूप देने में - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत की प्रमुख रामबारात और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। जनकपुरी का मुख्य आकर्षण जनक महल धीरे-धीरे अपनी शक्ल अख्तियार कर रहा है। करीब एक महीने से काम जुटे कारीगरों का कहना है कि बल्केश्वर मैदान में बनाया जा रहा यह महल अब तक के जनकपुरी आयोजनों में सबसे भव्य होगा। इसी महल में बैठकर प्रभु राम, सीता और उनके तीनों भाई लाखों भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन


जनकपुरी महोत्सव के मुख्य जनक महल बनाने की जिम्मेदारी इस बार भी पुरुषोत्तम टेंट हाउस को दी गई है। कारीगरों की टीम का नेतृत्व कर रहे कोलकाता निवासी जोगाई कुंवर ने बताया कि करीब 85 कारीगर पिछले एक माह से दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस महल को बनाने में करीब 20 हजार बल्लियों का प्रयोग किया जा रहा है। महल के मुख्य हिस्से को सपोर्ट देने के लिए स्टील के फ्रेम भी प्रयोग में लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह जनक महल अब तक का सबसे बड़ा महल होगा। इसकी लंबाई करीब 325 फुट, चौड़ाई 75 फुट और ऊंचाई 150 फुट है। 150 फुट ऊंचे गुंबद पर भगवान राम के वंश का प्रतीक सूर्य लगाया जाएगा और उस पर उनकी ध्वज पताका होगी। जनकपुरी में अब तक सबसे बड़ा मंच खंदारी में बना था जिसकी लंबाई करीब 300 फुट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग बिरंगी रोशनी से नहाएगा दूधिया महल
आगरा। जोगाई कुंवर ने बताया कि महल को ताजमहल की तरह का सफेद बनाया जा रहा है। निर्माण में प्लाईवुड, थर्माकोल, फाइबर और पीओपी का प्रयोग किया जा रहा है। रंग बिरंगी फूल पत्तियों और जाली का काम देखने लायक होगा। इसके साथ ही आकर्षक विद्युत लाइटों को प्रयोग किया जाएगा जो बदलती रहेंगी। दूधिया महल आकर्षक लाइटों में अपनी आभा से देखने वालों को हैरत में डाल देगा। 

फव्वारे होंगे तो आंखों को ठंडक पहुंचाएंगे झरने
आगरा। महल के आगे करीब 250 फुट लंबा मैदान होगा। इसमें लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी साथ ही फव्वारे और झरने भी आनंद देंगे। महल तक पहुंचे के लिए कई प्रवेश द्वार होंगे, जिनमें वीआईपी, स्वरूप और आम लोगों को पहुंचने और बैठने की व्यवस्था होगी। 


भव्यता प्रदान करेंगे तोरणद्वार
आगरा। जनकपुरी महोत्सव में जनक महल तो आकर्षण का केंद्र होगा ही इसके साथ ही जनकपुरी क्षेत्र में बनने वाले तोरणद्वार भी अहम होंगे। मुख्य मार्गों पर बडे़-बड़े द्वार बनाए जा रहे हैं। गेट वे आफ इंडिया भी आकर्षण का केंद्र होगा। 

लंबाई 325 फुट
चौड़ाई 75 फुट 
ऊंचाई 150 फुट
बैठने का एरिया 250 फुट लंबा
बल्लियां लगी 20 हजार
रंग बिरेंगी रोशनी में नहाएगा दूधिया महल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed