{"_id":"694714f039559e9d36037fa6","slug":"the-lapwing-is-unable-to-sit-on-a-tree-because-one-finger-is-short-agra-news-c-148-1-sagr1004-103178-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक अंगुली छोटी होने के कारण पेड़ पर नहीं बैठ पाती टिटहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक अंगुली छोटी होने के कारण पेड़ पर नहीं बैठ पाती टिटहरी
Sun, 21 Dec 2025 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
संडे स्पेशल: रेड वेटल्ड लैपविंग, लाल घेरे में पीछे की ओर पैर में अविकसित उंगली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह(आगरा)। चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में नदी किनारे तेज चलने वाली रेड वेटल्ड लैपविंग चिड़िया (टिटहरी) पेड़ पर नहीं बैठ पाती। जमीन पर तेज चल लेती है, उड़ान भी भर लेती है। खूबसूरत चिड़िया की पेड़ पर न बैठ पाने की खूबी को जानकर लोग दंग रह जाते हैं।
बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि रेड वेटल्ड लैपविंग के पैर पेड़ की डाली पर बैठने के लिए अनुकूल नहीं होते। पैरों में आगे की ओर अंगुलियां होती हैं, पैरों में पीछे की तरफ एक छाेटी या अविकसित अंगुली होती है। जिसकी बजह से चिड़िया पेड़ की डाली पर मजबूत पकड़ नहीं बना पाती। बताया कि पेड़ की डाली पर बैठने और संतुलन बनाए रखने लिए पैरों की पीछे की अंगुलियों की भी आवश्यकता होती है। यही वजह है कि ये चिड़ियां किसी भी खंभे, तार या पेड़ पर बैठी हुई नहीं दिखती।