{"_id":"5bd9af27bdec2269b3459999","slug":"the-labourer-swallows-the-gold-chain-out-of-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने निगली सोने की चेन, तो तीन दिनों तक शौच पर लगा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर ने निगली सोने की चेन, तो तीन दिनों तक शौच पर लगा पहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर में एक परिवार के लोगों ने लगातार तीन दिनों तक मजदूर के शौच जाने के समय पहरेदारी की। इसकी वजह
विज्ञापन
मजदूर ने सोने की चेन निगल ली थी। बुधवार की सुबह चेन मिलने के बाद उसका पीछा छोड़ा। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी सोनेलाल के घर में मकान का लिंटर डाले जाने का काम चल रहा था। गांव महटोली के मजदूर मजदूरी करने के लिए आए हुए थे। 29 अक्तूबर को एक मजदूर के हाथ एक पोटली लगी, जिसमें सोने के जेवर रखे हुए थे। दूसरे मजदूर अरविंद ने जब साथी के हाथ में जेवर देखे तो एक चेन निगल ली।
विज्ञापन
साथी मजदूर ने जेवर पोटली मकान मालिक की पत्नी को दे दी। महिला ने बताया कि उसने ही पोटली में जेवर छिपाकर रखे थे। जंजीर गायब होने का आरोप लगाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मजदूर अरविंद ने चेन को निगल लेने की बात स्वीकार की। परिजनों ने अरविंद को नजरबंद कर दिया और उसकी पहरेदारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जब भी वह शौच के लिए जाता तो परिजन उसके साथ ही जाते थे। बुधवार की सुबह जब अरविंद शौच के लिए गया तो उक्त लोगों को सोने की चेन मिल गई।चेन मिलने के बाद सोनेलाल के परिजनों ने मजदूर का पीछा छोड़ा। गांव सीतापुर में हुई घटना लोगों की जुबान पर है।