{"_id":"6165cdee8ebc3e33256a1daf","slug":"the-killer-of-the-young-man-said-rajkumar-illicit-relation-with-my-wife-so-i-murdered-him-kasganj-news-agr5112447140","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का हत्यारोपी बोला- मेरी पत्नी से थे राजकुमार के अवैध संबंध इसलिए कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का हत्यारोपी बोला- मेरी पत्नी से थे राजकुमार के अवैध संबंध इसलिए कर दी हत्या
विज्ञापन
कासगंज के गांव मनोटा के राजकुमार की हत्या का खुलासा करते एसपी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा से लगभग दो माह पूर्व लापता हुए युवक के मामले का खुलासा हो गया है। लापता व्यक्ति अवैध संबंधों में मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध थे, इसलिए वारदात को अंजाम दिया। उसने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक को मौत के घाट उतारने में वह भी उसके साथ थी।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि 17 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा से लापता हुए व्यक्ति राजकुमार के संबंध में गुमशुदगी कासगंज कोतवाली में दर्ज हुई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। अब इस घटना का खुलासा हो गया है। जांच के दौरान गांव के ही बृजेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने स्वीकारा है कि उसकी पत्नी के साथ राजकुमार के अवैध संबंध थे। कई बार मना करने पर राजकुमार नहीं मानता था और पत्नी से फोन पर बात करता था।
आरोपी को इससे घुटन महसूस होती थी। एक दिन उसने युवक की हत्या की योजना बना ली और वारदात में अपनी पत्नी का भी सहारा लिया। पत्नी से फोन कराकर उसे पत्नी के मायके पदारकपुर बुलवाया। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में उसने युवक के सिर पर कई प्रहार किए। इससे भी वह नहीं मरा तो उसने रस्सी से गला दबाकर राजकुमार की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं जंगल की झाडियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
इस संगीन जुर्म के कबूलनामें के बाद हत्यारोपी को पुलिस ने मुकदमें में पंजीकृत कर लिया है। एसपी ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से सम्मानित किया गया है।
राजकुमार का कंकाल और आलाकत्ल बरामद
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे और मृत युवक राजकुमार के कंकाल को बरामद कर लिया है। उसके जूते, कपड़े भी झाडियों से मिले हैं।