फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The killer of the young man said - Rajkumar illicit relation with my wife so I murdered him

युवक का हत्यारोपी बोला- मेरी पत्नी से थे राजकुमार के अवैध संबंध इसलिए कर दी हत्या

Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The killer of the young man said - Rajkumar illicit relation with my wife so I murdered him
कासगंज के गांव मनोटा के राजकुमार की हत्या का खुलासा करते एसपी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा से लगभग दो माह पूर्व लापता हुए युवक के मामले का खुलासा हो गया है। लापता व्यक्ति अवैध संबंधों में मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध थे, इसलिए वारदात को अंजाम दिया। उसने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक को मौत के घाट उतारने में वह भी उसके साथ थी।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि 17 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा से लापता हुए व्यक्ति राजकुमार के संबंध में गुमशुदगी कासगंज कोतवाली में दर्ज हुई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। अब इस घटना का खुलासा हो गया है। जांच के दौरान गांव के ही बृजेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने स्वीकारा है कि उसकी पत्नी के साथ राजकुमार के अवैध संबंध थे। कई बार मना करने पर राजकुमार नहीं मानता था और पत्नी से फोन पर बात करता था।
विज्ञापन

आरोपी को इससे घुटन महसूस होती थी। एक दिन उसने युवक की हत्या की योजना बना ली और वारदात में अपनी पत्नी का भी सहारा लिया। पत्नी से फोन कराकर उसे पत्नी के मायके पदारकपुर बुलवाया। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में उसने युवक के सिर पर कई प्रहार किए। इससे भी वह नहीं मरा तो उसने रस्सी से गला दबाकर राजकुमार की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं जंगल की झाडियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संगीन जुर्म के कबूलनामें के बाद हत्यारोपी को पुलिस ने मुकदमें में पंजीकृत कर लिया है। एसपी ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से सम्मानित किया गया है।
राजकुमार का कंकाल और आलाकत्ल बरामद
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे और मृत युवक राजकुमार के कंकाल को बरामद कर लिया है। उसके जूते, कपड़े भी झाडियों से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed