फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Kheria ROB will be closed once the work at Barah Khambha is completed.

Agra News: बारह खंभा पर काम होगा पूरा, तब बंद होगा खेरिया आरओबी

Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Kheria ROB will be closed once the work at Barah Khambha is completed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो
आगरा। खेरिया मोड़ रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को 90 दिन के लिए बंद करने की अनुमति बारह खंभा डबल फाटक का रास्ता खुलने के बाद ही मिलेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने रेलवे से कहा है कि अर्जुन नगर से बारह खंभा के बीच बंद रास्ते को पहले हल्के वाहनों के लिए खोला जाए। तभी खेरिया आरओबी बंद किया जाए। बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने खेरिया आरओबी के क्षतिग्रस्त हाइट गेज का मुआयना किया। यहां मंगलवार रात बस ने हाइट गेज को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

डीसीपी ट्रैफिक ने पत्र में कहा है कि अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा डबल फाटक के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। अर्जुन नगर, खेरिया और धनौली रोड-मलपुरा का पूरा यातायात खेरिया आरओबी से गुजर रहा है। इसलिए पहले यह रास्ता खोलना जरूरी है। रेलवे ने एक अक्तूबर से 90 दिन के लिए आरओबी बंद करने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि पुल के स्टील गर्डर बुरी तरह जंग खा चुके हैं और डेक स्लैब का कंक्रीट टूटने से सरिया बाहर आ गई हैं। पुल का निर्माण 1970 में हुआ था और इसकी निर्धारित वैधता 50 वर्ष बताई गई है। रेलवे को पुल के दो स्पैन बदलने हैं।
विज्ञापन


रोहता नहर से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

आरओबी से गुजरने वाले करीब 500 भारी वाहनों को मलपुरा-रोहता नहर और ग्वालियर रोड से डायवर्ट किया जाएगा। इस मार्ग से एमजी रोड, ग्वालियर रोड, फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, आगरा कैंट और रूई की मंडी जाने वाला यातायात गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed