फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the kashmir files, nationalist protest

सोरों के हिंदूवादीयों ने वालीबुड स्टारों के चित्रों की जलाई होली

Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
the kashmir files, nationalist protest
कासगंज के सोरोंजी में वॉलीबुड स्टारों के चित्र जलाते हिंदूवादी। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन में बॉलीवुड के बड़े स्टारों के द्वारा उपेक्षा किए जाने पर हिंदूवादियों ने आक्रोश जताया। हिंदूवादियों ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, कपिल शर्मा आदि के चित्रों को जलाया।
विज्ञापन

भाजपा सभासद अमित मिश्र अनाड़ी ने कहा कि कपिल शर्मा आदि लोग किसी समाज का भला न सकें, ऐसी फिल्मों को तो प्रमोट कर देते हैं, लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन नहीं कर रही हैं। कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीर के हिंदुओं के साथ जो हुआ, उनका नरसंहार हुआ, उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर किया गया, उस पर देश के ढोंगी सेक्युलर मौन हैं। द कश्मीर फाइल्स केवल एक फिल्म नहीं है, ये एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। बॉलीवुड के कुछ लोग फिल्म को जनता तक पहुंचने देने में षड्यंत्र रच रहे हैं। ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले विदेशी या पाकिस्तानी नहीं बल्कि इसी कश्मीर के जेहादी थे। भाजपा नगर मंत्री अंशुल बडगैयां ने कहा कि हम मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार सबसे पहले यूपी में इस फिल्म को टेक्स फ्री करे। काला सच सबको पता चल सके। इस मौके पर नीरज उपाध्याय, कुलदीप तिवारी, ऋषभ वशिष्ठ, राजीव बरबारीया, अमित अग्रवाल, जयकिशन तिवारी, गौरव मिश्रा, माधव उपाध्याय, अभिषेक वशिष्ठ, छोटू महेरे, विक्की गुप्ता, अनुराग , राहुल विष्णु सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed