फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The junk found on the roads of Transport Nagar will be confiscated

Agra News: ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर मिले कबाड़ होंगे जब्त

Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The junk found on the roads of Transport Nagar will be confiscated
आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर पड़े खराब वाहन, कबाड़ और अन्य समान जाम लगा रहे है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को समस्या झेलनी पड़ती हैं। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को मुनादी कराकर दुकानदारों को चेतावनी दी। अगर किसी दुकान के सामने सड़क पर कोई सामान पड़ा मिला तो उसे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानदार को नोटिस मिलने व जुर्माने के बाद अतिक्रमण करना बंद नहीं कर रहे हैं। वह खराब वाहन पुर्जों और कबाड़ को सड़क पर फैलाकर रखते हैं। इससे दिनभर वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम प्रवर्तन दल ने मुनादी कराई। कहा गया कि किसी दुकान के बाहर सड़क पर कबाड़ या खराब वाहन मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed