फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The influential people occupied the land of Ambedkar Park

Agra News: रसूखदारों ने आंबेडकर पार्क की जमीन पर किया कब्जा

Wed, 05 Jul 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The influential people occupied the land of Ambedkar Park
रसूखदारों ने आंबेडकर पार्क की जमीन पर किया कब्जा
विज्ञापन

गांव पडुरा का है मामला, प्रधान पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पडुरा में रसूखदारों ने आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा कर लिया है। कब्जा कर रही जमीन पर जल्द ही निर्माण कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। उक्त मामले में प्रधान पति की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पडुरा निवासी प्रधान पति संजय दिवाकर ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश को एक प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें कहा कि गांव पडुरा में स्थित एक भूमि भू- अभिलेख में आंबेडकर पार्क के नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर रसूखदार आदिराम निवासी नगला सुंदर और अनिल यादव और अंकित यादव ने कब्जा कर लिया है। जल्द ही वह लोग वहां निर्माण कार्य भी शुरू कर सकते हैं। प्रधान पति की ओर से दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed