फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The influential people beat up the woman and injured her

Agra News: रसूखदारों ने महिला को पीटकर किया घायल

Sun, 02 Jul 2023 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
The influential people beat up the woman and injured her
रसूखदारों ने महिला को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव जैतपुर में आरोपियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीडि़ता प्रियंका ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 30 जून की शाम को वह घर से शिकोहाबाद जा रही थी। तभी रास्ते में भारत सिंह, रतनेश, प्रियंका ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए उसे लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। उसे धमकी दी कि पति को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद




पिता के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा निवासी अमन तोमर ने तहरीर दी है। बताया कि शनिवार की शाम को पिता अरविंद तोमर शराब पीकर घर पर आए। आते ही गालीगलौज करते हुए उन्हें, भाई अभिषेक तोमर और भाभी स्वाती को पीटना शुरू कर दिया। पिता ने जान से मारने की धमकी दी। अमन ने बताया कि पिता आए दिन गाली गलौज करते हुए मारते पीटते हैं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed