फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The increasing speed of Corona increased the concern of businessmen

कोरोना की बढ़ती रफतार ने कारोबारियों की बढ़ाई चिंता

Thu, 06 Jan 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
The increasing speed of Corona increased the concern of businessmen
कोरोना की बढ़ती रफतार ने कारोबारियों की बढ़ाई चिंता खबर से संबंधित फोटो रेडिमेड कपड़ों की दुकान - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। आठ दिन बाद सहालग का सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभी तक कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जिससे कारोबार प्रभावित होने का डर है। वर्ष 2020 एवं 2021 में कोरोना का काफी असर रहा। वर्ष 2021 में 22 अप्रैल से सहालग का सीजन शुरू हुआ था, जिससे कारोबार पर काफी असर रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में सहालग का सीजन 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सहालग का सीजन जनवरी माह से ही शुरू होता देख कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद बंधने लगी। पूरे साल में 59 शुभ मुहूर्त हैं। जिससे देख कारोबारियों ने अपनी तैयारियां पहले से ही करना शुरू कर दिया, लेकिन कोरोना ने एक बार फिर से कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। कोरोना देश व प्रदेश मे जिस तेजी से बढ़ रहा है उसको देख कारोबारी बंदिशों के पुराने दिन याद करने लगे हैं।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त
जनवरी 15,20,22,23,25,27,29,30
फरवरी 4,,6,9,10,11,16,17,18,19,20
अप्रेल 15,19,20,21,22,23
मई 2,,4,9,10,11,12,18,20,21,24,25,26,31
जून 1,6,8,11,13, 20,21
जुलाई 3,4,,9
नवंबर ,26,27,28,2,8,9,14
यह है अबूझ मुहूर्त
5 फरवरी बसंत पंचमी, 4 मार्च फुलौरा दौज, 3 मई अक्षय तृतीया, 8 जुलाई भड़ली नवमी, 4 नवंबर देव उठनी एकादशी की तिथियां ऐसी है जो लोक मान्यता के अनुसार अत्यंत शुभ मानी जाती हैं। इनमें मुहूर्त न निकलने पर भी विवाह आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed