फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Income Tax Department team again reached Sadar Tehsil for not providing information about the registry.

Agra News: रजिस्ट्री की जानकारी न देने पर फिर सदर तहसील पहुंची आयकर विभाग की टीम

Wed, 07 Jan 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department team again reached Sadar Tehsil for not providing information about the registry.
आगरा। आयकर निदेशालय की आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण की आगरा की टीम ने मंगलवार को सदर तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार पंचम के कार्यालय में सर्वे किया। लगभग साढ़े चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में विभागीय अधिकारियों को कई विसंगतियां मिली हैं। आरोप है कि उपनिबंधक के कार्यालय ने विभाग को अपेक्षित सूचनाएं नहीं दीं। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान वित्तीय वर्ष 2019-2020 से लेकर मौजूदा समय तक स्पेशल फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का ब्योरा देने में कोताही बरती गई। जो बैनामे एसएफटी फाइलिंग में शामिल किए गए, उनकी पूरी जानकारी नहीं दी गई। कुछ में पीएएन नहीं लगा तो कुछ में खरीद बिक्री का ब्योरा अपेक्षित प्रारूप में नहीं दिया गया। चालू वित्तीय वर्ष में करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रजिस्ट्री की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें, 30 लाख रुपये से अधिक के बैनामों के अलावा 10 लाख से ज्यादा के बिना पैन नंबर वाले सभी बैनामों की जानकारी आयकर विभाग के साथ साझा किया जाना आवश्यक है। विभागीय अधिकारी अपने साथ रिकार्ड लेकर आए हैं। इसके आधार पर जांच जारी रहेगी। आयकर अधिकारी वरुण गोयल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में संतोष केसरी, शुभम जायसवाल, राजकुमार सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed