फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The incident of robbery of Rs 4.10 lakh from the merchant turned out to be false

झूठी निकली व्यापारी से 4.10 लाख रुपये लूट की घटना

Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The incident of robbery of Rs 4.10 lakh from the merchant turned out to be false
बाह। चौरंगाहार गांव के भट्ठा कारोबारी देवेश पचौरी के साथ शनिवार को हुई 4.10 लाख रुपये लूट की घटना जांच में झूठी निकलने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस आपसी विवाद की रंजिश में तहरीर देने बता रही है। मामले में भट्ठा कारोबारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाह के चौरंगाहार गांव के भट्ठा कारोबारी देवेश पचौरी ने बैंक से घर लौटते समय रास्ते में 4.10 लाख रुपये, सोने की चेन व अंगूठी लूटने और पिटाई कर उदी के समीप सड़क किनारे फेंकने की पुलिस को जानकारी दी थी। कारोबारी की बंटी बरुआ के भट्ठे के पास बाइक, बैग, मोबाइल फोन व कैप मिली थी। तहरीर में उन्होंने गांव के ही दीपक शर्मा को नामजद किया था। मेडिकल रिपोर्ट में कोई चोट न मिलने, जैतपुर से इटावा तक के सीसीटीवी फुटेज में भी कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने भट्ठा कारोबारी से सख्ती से पूछताछ की। इस पर उन्होेंन बताया गांव में आपसी विवाद की रंजिश में उन्होंने विपक्षियों को फंसाने के लिए यह कहानी गढ़ी थी। इंस्पेक्टर बाह ने बताया कि लूट नहीं हुई थी। मामले में कारोबारी देवेश पचौरी और दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed