फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The in-charge of the agricultural seed store was treated rudely and abused with casteist slurs.

Agra News: कृषि बीज भंडार के प्रभारी से अभद्रता, जातिसूचक गालियां दीं

Sat, 18 Oct 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The in-charge of the agricultural seed store was treated rudely and abused with casteist slurs.
घिरोर। राजकीय कृषि बीज भंडार पर बिना बुकिंग कराए सरसों की मिनी किट लेने पहुंचे पूर्व प्रधान ने गोदाम प्रभारी से अभद्रता करती है। आरोप है कि बुकिंग कराने की कहने पर गोदाम प्रभारी को जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित किया। इस घटना से कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जनपद फिरोजाबाद के गांव खेरिया के रहने वाले अनुसूचित जाति के दुशान सिंह कस्बा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर गोदाम प्रभारी हैं। 15 अक्तूबर वह गोदाम पर किसानों को बीज का वितरण कर रहे थे। तभी दोपहर के समय गांव पचावर के पूर्व प्रधान चंद्रभूषण वहां आए। बिना पंजीकरण ही गोदाम प्रभारी से सरसों की मिनी किट मांगने लगे। प्रभारी ने पहले बुकिंग कराने की बात कही, इस पर पूर्व प्रधान ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि गोदाम प्रभारी दुशासन सिंह को जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। इस दाैरान वहां किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई। पूर्व प्रधान की धमकी देने पर कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed