फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The importance of UP 112 is to reach the spot at the right time.

Agra News: सही समय पर घटनास्थल पर पहुंचना है यूपी 112 की महत्ता

Fri, 20 Dec 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Dec 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
The importance of UP 112 is to reach the spot at the right time.
एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी के बाद किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शिकायत मिलने के बाद तुरंत ही घटनास्थल पर रवाना होना और समय पर मदद के लिए पहुंचना ही यूपी 112 को अलग पहचान दिलाता है। इसलिए यूपी 112 पर तैनात कर्मियों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। हमेशा सक्रिय रहें और कार्य के प्रति तत्पर रहें। शुक्रवार को यह बातें पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी के बाद संबोधन में कहीं।

एसपी ने परेड के बाद टोलियों का निरीक्षण किया और यूपी 112 पर तैनात कर्मियों से वार्ता की। कहा कि यूपी 112 पर तैनात कर्मी जितने जिम्मेदार अपनी ड्यूटी के प्रति हैं, उतने ही जवाबदेह जनता के लिए भी हैं। यह सुविधा पीड़ित तक समय से मदद पहुंचाने के उद्देश्य के लिए शुरू की गई है। इसमें यूपी 112 ने सफलता भी हासिल की है। आज के समय में यदि कोई परेशान होता है तो 112 डायल कर मदद मांगता है। इसलिए अपनी जिम्मेदारी पर हमेशा खरे उतरें। एसपी ने विभागीय शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात कर्मियों से अपने कार्य के प्रति सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। शस्त्रागार और भोजनालय की व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed